सहायता एवं सेवाएं

यदि आपके पास एचआईवी के बारे में प्रश्न हैं, अपने परिणाम के बारे में किसी से बात करने की आवश्यकता है, या उसी अनुभव से गुजर रहे किसी व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, तो आप कई प्रकार की निःशुल्क और निजी सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं। व सेवाए आपको जानकारी, परामर्श और सलाह प्रदान करते हैं।

एचआईवी परीक्षण और उपचार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, डॉक्टर से बात करें या एनएसडब्ल्यू सेक्सुअल हेल्थ इन्फोलिंक को 1800 451 624 पर सोमवार-शुक्रवार को कॉल करें। आप इन घंटों के अलावा हेल्थडायरेक्ट को 1800 022 222 पर कॉल कर सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि कोई दुभाषिया आपकी भाषा में बात करे, तो कृपया अनुवाद और दुभाषिया सेवा से 131 450 . पर संपर्क करें। यह मुफ़्त और गोपनीय है।

एनएसडब्ल्यू यौन स्वास्थ्य इन्फोलिंक

स्वास्थ्य जानकारी और सेवाओं के बारे में किसी नर्स से निःशुल्क बात करें। सोमवार से शुक्रवार को १८०० ४५१ ६२४ पर कॉल करें।

पॉज़हेट

एचआईवी से पीड़ित असमलैंगिक लोगों और उनके सहयोगियों के लिए एक सूचना और सहायता सेवाएँ। किसी सहायता प्रदायक व्यक्ति से बात करने के लिए १८०० ८१२ ४०४ पर कॉल करें।

मल्टीकल्चरल एचआईवी और हेपेटाइटिस सर्विस

ये सेवा उन लोगों को भाषा में सहायता प्रदान करता है जो अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं और जो एचआईवी के साथ जी रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए, ९५१५ १२३४ पर कॉल करें या info@mhahs.org.au पर ईमेल करें।

पॉजिटिव लाइफ एनएसडब्ल्यू

ये एचआईवी से पीड़ित लोगों के लिए विविध सहायता विकल्पों की प्रदान करता है। एक उपचार अधिकारी या सहकर्मी सहायता अधिकारी (एचआईवी संक्रमण के साथ रहने वाला अन्य एक व्यक्ति) से बात करें जो सहायता प्रदान कर सकता है, एचआईवी दवाओं को समझ सकता है, संक्रमण के प्रकटीकरण कर सकता है, एचआईवी के साथ स्वस्थ रहने और अच्छे रहनेकी जानकारी दे सकता है। गोपनीय सहायता के लिए १८०० २४५ ६७७ पर कॉल करें।

हेल्थ डाईरेक्ट

हेल्थडायरेक्ट २४ घंटे चलने वाली स्वास्थ्य सलाह और सूचना फोन लाइन है। आप ऐसी सलाह और जानकारी प्राप्त करें जिस पर आप भरोसा कर सकें। १८०० ०२२ २२२ पर कॉल करें।

एकॉन्

ये विभिन्न लैंगिकताओं और लिंगों के लोगों के लिए सूचना और सहायता सेवाओं की एक श्रृंखलाकृत जानकारी प्रदान करता है। ACON (एकन) की नई निदान प्राथमिकता सेवा के माध्यम से आप परामर्शदाता से बात करें। एकन की परामर्श सेवा को १८०० ०६३ ०६० पर कॉल करें।

लाइफलाइन

लाइफलाइन २४ घंटे उपलब्ध है। आप किसी भी समय १३ ११ १४ पर कॉल करके किसी से बात कर सकते हैं।